• Home
  • अलीगढ
  • मण्डलायुक्त 13 व 14 मई को करेंगी प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा, मिनी बाईपास रिंग रोड व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स पर रहेगा विशेष फोकस
Image

मण्डलायुक्त 13 व 14 मई को करेंगी प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा, मिनी बाईपास रिंग रोड व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स पर रहेगा विशेष फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025,

अलीगढ़, 05 मई 2025: अलीगढ़ मंडल की मण्डलायुक्त संगीता सिंह आगामी 13 व 14 मई को जिले के प्रमुख विकास कार्यों की गहन समीक्षा करेंगी। यह बैठकें कमिश्नरी कार्यालय, अलीगढ़ में आयोजित की जाएंगी, जिसमें शहर के महत्त्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की स्थिति पर चर्चा होगी।

13 मई: मिनी बाईपास रिंग रोड व जल निकासी पर समीक्षा

13 मई को सायं 3ः00 बजे मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में “क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी चौराहे तक” सिविल लाइन क्षेत्र में जल निकासी हेतु प्रस्तावित नाला निर्माण एवं अलीगढ़ शहर में मिनी बाईपास रिंग रोड के चार लेन चौड़ीकरण के कार्य की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही महेशपुर फाटक से होते हुए क्वार्सी चौराहा, एटा चुंगी और आगरा रोड तक सड़क विकास से संबंधित प्रगति पर भी चर्चा की जाएगी।

14 मई: स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर होगी विशेष बैठक

संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव ने जानकारी दी कि 14 मई को सायं 03 बजे से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पूर्ण, अपूर्ण, अनारम्भ एवं प्रगतिशील परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति, चुनौतियां और समाधान पर चर्चा की जाएगी।

इन बैठकों का उद्देश्य शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाना, लंबित परियोजनाओं में गति लाना एवं जनता को शीघ्र लाभान्वित करना है

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *