• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 08 मई को होगा “पोषण पाठशाला” का आयोजन
Image

अलीगढ़: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 08 मई को होगा “पोषण पाठशाला” का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,

अलीगढ़, 07 मई 2025
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्ण कांत राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि आगामी 08 मई 2025 को “पोषण पाठशाला” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग एनआईसी के पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। आयोजन का वेब लिंक https://webcast.gov.in/up/icds है, जिसके जरिए लाभार्थी और आमजन इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकेंगे।

इस वर्ष “पोषण पाठशाला” की थीम “मातृ पोषण एवं गर्मी में शिशु पोषण व अन्य देख-रेख” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों के अलावा विषय विशेषज्ञों द्वारा पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों और आम जनता द्वारा पूछे गए सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा।

डीपीओ श्री राय ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि:

  • सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं कार्यक्रम में वेब लिंक के माध्यम से अनिवार्य रूप से शामिल हों।
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनकी परियोजना की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं लाभार्थियों को केंद्र पर आमंत्रित करें
  • गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, तथा छोटे बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति विशेष रूप से सुनिश्चित की जाए।
  • जो लाभार्थी किसी कारणवश केंद्र पर नहीं आ सकते, उन्हें घर से वेब लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
  • सभी कार्यकत्री यह सुनिश्चित करें कि उनके मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज हों तथा बैठने की व्यवस्था, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध हों।

यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता न रहकर, जन-जागरूकता और पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने, यही इसका उद्देश्य है। विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की गई है।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top