• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़:अन्य पिछडे वर्ग के पात्र व्यक्ति शादी अनुदान योजनान्तर्गत करें आवेदन
Image

अलीगढ़:अन्य पिछडे वर्ग के पात्र व्यक्ति शादी अनुदान योजनान्तर्गत करें आवेदन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,

अलीगढ़, 07 मई 2025:
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री रजनीश कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी है कि शासन द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी को 20,000 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में पीएफएमएस (Public Financial Management System) के माध्यम से भेजी जाएगी।

नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार, आवेदनकर्ता को ऑनलाइन आवेदन से पूर्व निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  1. आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर।
  2. जाति प्रमाण पत्र।
  3. आय प्रमाण पत्र।
  4. बैंक खाता पासबुक (जिसमें पूर्ण विवरण हो)।
  5. शादी का कार्ड।

आवेदक की वार्षिक आय शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना में विधवा एवं दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन केवल शादी के दिनांक से 90 दिन पहले अथवा 90 दिन बाद तक स्वीकार्य होंगे, परंतु यह अवधि वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल से 31 मार्च) के भीतर होनी चाहिए।

साथ ही, यह भी बताया गया कि अन्य पिछड़े वर्ग के जातियों की सूची में शामिल अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित जातियों के आवेदक इस अनुदान के लिए पात्र नहीं होंगे। विवाह के लिए आवेदन करने वाली लड़की की आयु शादी के दिन 18 वर्ष या उससे अधिक और लड़के की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। एक परिवार से अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह के लिए अनुदान अनुमन्य है।

वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद पिछले वित्तीय वर्ष के किसी भी आवेदन को अगले वित्तीय वर्ष में अग्रेणीत नहीं किया जाएगा। इस योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए इच्छुक व्यक्ति Shadianudan.upsdc.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी के लिए विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top