• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मनरेगा घोटाला: इगलास के महुआ गांव में ₹3.27 लाख का गबन
Image

अलीगढ़: मनरेगा घोटाला: इगलास के महुआ गांव में ₹3.27 लाख का गबन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 मई : 2025,

इगलास (अलीगढ़) – ग्राम पंचायत महुआ में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में भारी अनियमितताएं उजागर हुई हैं। लोकपाल विकास वार्ष्णेय द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ है कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक ने आपसी मिलीभगत से करीब ₹3.27 लाख का गबन किया है।

ग्रामवासियों ने की थी शिकायत

महुआ गांव के अंशुल शर्मा, जयवीर और रोहित सिंह ने लोकपाल से शिकायत की थी कि पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है। शिकायत की पुष्टि के लिए लोकपाल ने खुद मौके पर पहुंचकर प्रधान, सचिव, शिकायतकर्ता और ग्रामीणों के साथ पौधरोपण स्थलों और तालाब की सफाई कार्यों की जांच की।

पौधरोपण में बड़ा फर्जीवाड़ा

जांच में पाया गया कि दो वर्षों में ढाई हजार पौधे लगाने का दावा किया गया, जिसके लिए लगभग ₹2.34 लाख रुपये खर्च किए गए। पौधे वन विभाग से न लेकर निजी एजेंसी से ₹80 प्रति पौधा की दर से खरीदे गए, लेकिन एक भी पेड़ मौके पर नहीं मिला

तालाब सफाई पर भी उठे सवाल

तालाब की सफाई और खुदाई पर ₹93 हजार रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन तालाब में जलकुंभी भरी मिली, जिससे साफ है कि कार्य ठीक से नहीं किया गया।

लोकपाल का सख्त रुख

लोकपाल ने ग्राम प्रधान प्रेमपाल सिंह, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ रिकवरी और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कार्य में शिथिलता बरतने और शासनादेशों की अनदेखी करने पर बीडीओ और एपीओ पर ₹1000-1000 का जुर्माना भी लगाया गया है।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top