• Home
  • आगरा
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Image

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल पर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 मई : 2025,

आगरा। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इस कड़ी में विश्व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीआईएसएफ के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जबकि बैरिकेडिंग पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तानी हमले की आशंका को देखते हुए ताजमहल समेत अन्य ऐतिहासिक स्मारकों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

सीआईएसएफ का सख्त पहरा, बढ़ी बैरिकेडिंग चेकिंग

ताजमहल के चारों ओर के मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है, जहाँ प्रत्येक आने-जाने वाले की कड़ी जांच की जा रही है। लोगों के पहचान पत्र जांचे जा रहे हैं, वहीं वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। बुधवार को पूरे दिन यह सघन जांच अभियान जारी रहा।

सीआईएसएफ के जवान परिसर में चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

नवागत अधीक्षण पुरातत्वविद का निरीक्षण, मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारी

नवीन अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने बुधवार को ताजमहल और फतेहपुर सीकरी का निरीक्षण किया। ताजमहल परिसर में रॉयल गेट से लेकर मुख्य गुंबद तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके साथ ही शाम को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें किसी हमले की स्थिति को दर्शाते हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इस दौरान सायरन बजते ही सीआईएसएफ और एएसआई कर्मचारी सक्रिय हो गए। घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुँचाने का प्रदर्शन भी किया गया।

हर दो घंटे में विदेशी पर्यटकों की जानकारी प्रशासन को

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विदेशी पर्यटकों की जानकारी हर दो घंटे में प्रशासन को दी जाएगी। अब तक यह जानकारी 24 घंटे में दी जाती थी। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिक के आगरा आने की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

होटलों को आपात स्थिति में निशुल्क उपलब्ध कराने की भी सहमति दी गई है, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की संख्या पर भी पड़ा है। बुधवार को ताजमहल में केवल 12,245 पर्यटक पहुंचे, जिनमें से सिर्फ 932 विदेशी पर्यटक थे। आम दिनों में विदेशी पर्यटकों की संख्या 3,000 तक होती है। औसतन प्रतिदिन 28,000 पर्यटक ताजमहल का दीदार करते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में यह संख्या आधे से भी कम हो चुकी है।

इतिहास भी गवाह: 1971 में भी ताजमहल था खतरे में

गौरतलब है कि 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान भी ताजमहल को खतरे की आशंका थी। उस समय इसे सुरक्षा के लिहाज से काले कपड़े से दो सप्ताह तक ढक दिया गया था। युद्ध में भारत की जीत के बाद ही उस पर से काला आवरण हटाया गया था।

Releated Posts

4 महीने में धंसी करोड़ों की सड़क, आगरा के कर्मयोगी रोड पर 10 फीट गहरा गड्ढा, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुबह अचानक धंसी सड़क, मचा हड़कंप आगरा के पॉश इलाके कर्मयोगी रोड पर शुक्रवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

आगरा कैंट स्टेशन पर बवाल: RPF जवान और डिप्टी एसएस में मारपीट, चार कर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :घायल महिला यात्री से कथित अवैध वसूली के विरोध में शुरू हुआ विवाद, रेलवे ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

नाबालिग को वयस्क कैदियों संग रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, यूपी सरकार देगी 5 लाख मुआवजा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सुप्रीम कोर्ट ने एक गंभीर मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

यूपी में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी: योगी सरकार के फैसले पर राज्यपाल की मुहर, नई दरें लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नोटिफिकेशन जारी, पूरे प्रदेश में लागू हुई नई दरेंलखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों को…

ByByHindustan Mirror News Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *