• Home
  • Uncategorized
  • सीएम आवास का नक्शा तक पास नहीं, सरकार खुद कानून तोड़ रही: सपा अध्यक्ष
Image

सीएम आवास का नक्शा तक पास नहीं, सरकार खुद कानून तोड़ रही: सपा अध्यक्ष

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 मई : 2025,

लखनऊ, 8 मई : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शिक्षा के निजीकरण, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरा।

“शिक्षा का निजीकरण बच्चों को शिक्षा और नौकरी से करेगा दूर” – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा को पूरी तरह से निजी हाथों में सौंप दिया है। यदि विदेशी यूनिवर्सिटियाँ आती हैं, तो शिक्षा महंगी हो जाएगी और गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चे इससे वंचित रह जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर युवाओं को शिक्षित और रोजगार से वंचित रखने की साजिश कर रही है।

“सम्मानजनक नौकरियां नहीं दे पा रही सरकार”

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार के पास युवाओं को देने के लिए सम्मानजनक नौकरी नहीं है। सपा की छात्र इकाई ‘समाजवादी छात्र सभा’ घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का संदेश देगी और रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

“गांव-गांव जाकर बूथ स्तर को मजबूत करेंगे”

उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बूथ स्तर को मजबूत करेंगे। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, “इस बार का चुनाव योगी बनाम प्रतियोगी का होगा।”

“यूपी रोड एक्सीडेंट में नंबर 1, सरकार विफल”

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सड़क हादसों के मामले में देश में नंबर 1 बन गया है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।

“मुख्यमंत्री आवास का नक्शा तक पास नहीं”

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा मदरसों पर चल रहे बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि जब पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, तब सरकार को कोई अन्याय नहीं करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास का नक्शा भी पास नहीं है।

सरकारी अस्पतालों की हालत दयनीय: अखिलेश यादव

स्वास्थ्य सेवाओं पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की भारी कमी है और मरीजों को लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। उन्होंने इसे पूरे राज्य की गंभीर समस्या बताया।

“आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के साथ है सपा”

अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार का समर्थन करती है। उन्होंने सर्वदलीय बैठक में शामिल होकर राष्ट्र सुरक्षा को लेकर सपा की प्रतिबद्धता दोहराई।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top