• Home
  • Uncategorized
  • भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूपी पुलिस की छुट्टियां रद्द, प्रदेशभर में हाई अलर्ट
Image

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच यूपी पुलिस की छुट्टियां रद्द, प्रदेशभर में हाई अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10 मई : 2025,

लखनऊ। भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसी सिलसिले में प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। लखनऊ समेत सभी ज़िलों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां तत्काल रद्द, छुट्टी पर गए जवानों को लौटने का आदेश

शुक्रवार को लखनऊ पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर के निर्देश पर पुलिस विभाग ने संवेदनशील हालात को देखते हुए सभी अवकाश निरस्त कर दिए। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द रहेंगे। जो पुलिसकर्मी पहले से अवकाश पर हैं, उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया है। अब किसी भी प्रकार की छुट्टी संबंधित पुलिस उपायुक्त की अनुमति से ही स्वीकृत होगी।

संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान, बंकर और चेकपोस्ट बनाए जा रहे

लखनऊ समेत राज्य के प्रमुख शहरों में सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाए गए हैं। हजरतगंज, चारबाग, डालीबाग, गोमतीनगर और पॉलीटेक्निक चौराहा जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और वाहनों की जांच की। जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुराने लखनऊ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।

सुरक्षा के मद्देनज़र हाईवे और प्रमुख मार्गों पर बेरिकेडिंग, चेकपोस्ट और कुछ स्थानों पर बंकर भी बनाए जा रहे हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके।

सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही कड़ी निगरानी

पुलिस केवल ज़मीनी स्तर पर ही नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी सतर्क है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नज़र रखी जा रही है। भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार को नजरअंदाज करें और पुलिस की आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर भ्रामक संदेश फैलाता है तो उसकी तुरंत शिकायत पुलिस को करें

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top