• Home
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर में बनेगा योगगुरु परमहंस योगानंद का स्मृति भवन, सीएम योगी ने किया शिलान्यास
Image

गोरखपुर में बनेगा योगगुरु परमहंस योगानंद का स्मृति भवन, सीएम योगी ने किया शिलान्यास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,

गोरखपुर | रविवार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योगगुरु परमहंस योगानंद की जन्मस्थली पर स्मृति भवन निर्माण का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। करीब ₹27.68 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्मृति भवन से गोरखपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “सुरक्षा और कानून-व्यवस्था ही विकास की नींव हैं। 2017 से पहले माफिया और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सत्ता थी, लेकिन अब कोई बेटियों या व्यापारियों को परेशान करेगा तो उसे यमराज के घर पहुंचाने में देर नहीं लगेगी।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मृति भवन का निर्माण कार्य डेढ़ साल में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। सांसद रविकिशन ने कहा कि यह परियोजना अमेरिका तक गूंजेगी, क्योंकि योगानंद जी के अनुयायी पूरी दुनिया में हैं।

सीएम योगी ने परमहंस योगानंद के वैश्विक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने ‘क्रिया योग’ और अपनी आत्मकथा ‘Autobiography of a Yogi’ के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक शक्ति को विश्वभर में पहुँचाया। यह स्मृति भवन उनके योगदान और विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Releated Posts

संजय निषाद मंच पर रो पड़े, 2027 चुनाव से पहले सियासत गरम; अखिलेश यादव का तंज

गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषादउत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.…

ByByHindustan Mirror News Mar 23, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

गोरखपुर में शिक्षक की खुदकुशी, वीडियो और 4 पन्नों के सुसाइड नोट से हड़कंप

16 लाख की ठगी का आरोप, विभागीय प्रताड़ना से थे परेशान हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर…

ByByHindustan Mirror News Feb 22, 2026

गायक बादशाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर महोत्सव 2026 के अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह आज गोरखनाथ मंदिर में…

ByByHindustan Mirror News Jan 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top