• Home
  • फिरोजाबाद
  • फिरोजाबाद में SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 178 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Image

फिरोजाबाद में SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 178 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश। थाना रसूलपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से गांजा तस्करी कर लाए जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है, जिसमें छिपाकर रखे गए 178 किलो गांजे को बरामद किया गया है। इस दौरान ट्रक चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बाजार में कीमत करीब 1.80 करोड़ रुपये

पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है। यह गांजा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र से लाया गया था और फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा व एटा जिलों में इसकी सप्लाई की योजना थी।

खाली ट्रक में छिपा था गांजा

फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी कर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान इटावा की ओर से आ रहे एक खाली ट्रक को रोका गया। जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो शुरुआत में ट्रक खाली नजर आया, लेकिन गहन जांच के दौरान ट्रक के छिपे हुए हिस्सों में बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ।

छह महीने से कर रहा था तस्करी

गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो जनपद एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के भील नगर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह ट्रक उसके भाई के नाम पर है और वह पिछले छह महीनों से गांजे की तस्करी कर रहा है। पश्चिम बंगाल से गांजा लाकर वह इसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 5 गुना अधिक कीमत पर बेचता था।

अन्य साथियों की तलाश में पुलिस

एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि ट्रक जब्त कर लिया गया है और चालक दिनेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक बड़ा तस्करी रैकेट बेनकाब हुआ है, बल्कि उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बड़ा प्रहार भी हुआ है।

Releated Posts

चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप !! वारदात में सामने आया फिरोजाबाद कनेक्शन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जिस बस में घटना का आरोप, वह फिरोजाबाद निवासी अनिल जादौन के नाम पंजीकृत;…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

फिरोजाबाद: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में 6 सिपाही निलंबित

फिरोजाबाद के एक सिपाही प्रदीप ठाकुर ने 4 जुलाई 2025 को व्हाट्सएप स्टेटस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…

ByByHindustan Mirror News Jul 5, 2025

इटावा घटना पर बोले सपा सांसद रामजीलाल सुमन– जातिवाद नहीं, विचारधाराओं का टकराव

फिरोजाबाद | सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने इटावा की हालिया घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2025

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई बस, तीन सवारियों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शनिवार 28 जून 2025 फिरोजाबाद/जालौन – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *