• Home
  • नई दिल्ली
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, 8 बजे मुफ्त में नाटक देखने अवसर… संजय सिंह
Image

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, 8 बजे मुफ्त में नाटक देखने अवसर… संजय सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 12 मई : 2025,

नई दिल्ली, 12 मई — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। यह संबोधन ऐसे समय में होने जा रहा है जब भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के नौ ठिकानों को सफलतापूर्वक तबाह किया गया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे संवेदनशील समय में हो रहा है जब राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय पटल पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार

6-7 मई की रात को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सीमापार एयर स्ट्राइक की। इस कार्रवाई से पहले 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 29 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद सरकार और सेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीमापार आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध कार्रवाई की।

इस ऑपरेशन की जानकारी विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई थी, जहाँ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने विस्तृत जानकारी साझा की थी। यह पहला मौका था जब इस स्तर की सैन्य जानकारी महिला अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक की गई, जो अपने आप में ऐतिहासिक माना जा रहा है।

पाकिस्तान की प्रतिक्रिया और भारत की जवाबी रणनीति

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। उसने ड्रोन और मिसाइल के ज़रिए जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने उसे नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने और अधिक सख्ती दिखाते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया।

विपक्ष का हमला: ‘मुफ्त में नाटक देखने का अवसर’

प्रधानमंत्री के इस संबोधन से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसपर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,

“बिहार की चुनावी रैली, मुंबई में फ़िल्मी सितारों, केरल में समारोह, आंध्र प्रदेश में समारोह को कुशलता पूर्वक संबोधित करने और सर्वदलीय बैठक में ग़ायब रहने बाद आज शाम 8 बजे आ रहे हैं विश्व के महान कलाकार सर्व श्री 1008…… मुफ़्त में नाटक देखने का अवसर न गवायें।”

उनका इशारा प्रधानमंत्री मोदी के उस कथित गैर-हाजिरी की ओर है, जब हाल ही में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री शामिल नहीं हुए थे।

देश की निगाहें प्रधानमंत्री के संबोधन पर

अब सबकी नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रात 8 बजे के संबोधन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि वह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, सुरक्षा हालात और भविष्य की रणनीति पर देश को संबोधित कर सकते हैं। यह भी संभव है कि वे विपक्ष के सवालों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया पर भी अपनी बात रखें।

Releated Posts

इथेनॉल ब्लेंडिंग से पेट्रोल 125 रुपये प्रति लीटर होने से बचा: केंद्र सरकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :सरकार का दावा- योजना से 30 रुपये प्रति लीटर तक राहत, 1.97 लाख करोड़ रुपये…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सिर पर पट्टी, हाथ पर बैंडेज और लाठी के साथ संसद पहुंचे पप्पू यादव, छात्रों के समर्थन में प्रतीकात्मक विरोध

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : NEET पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 28, 2026

संसद में आज परीक्षा सुधार पर सरकार की अग्निपरीक्षा, विपक्ष जवाबदेही के मुद्दे पर करेगा घेराव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :NEET पेपर लीक के बाद सरकार लाएगी लोक परीक्षा संशोधन विधेयक-2026, विपक्ष पीएम मोदी और…

ByByHindustan Mirror News Jul 27, 2026

कारगिल विजय दिवस : शौर्य, बलिदान और अटूट संकल्प की अमर गाथा, जिसने बदल दी भारत की रक्षा नीति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 27वें कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्र ने वीर सपूतों को किया नमन, ऑपरेशन विजय…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top