• Home
  • अलीगढ
  • गोंडा: शराब के नशे में झगड़ा, पड़ोसी को ईंट मारकर किया घायल, दिव्यांग भाभी से भी करता था अभद्रता
Image

गोंडा: शराब के नशे में झगड़ा, पड़ोसी को ईंट मारकर किया घायल, दिव्यांग भाभी से भी करता था अभद्रता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 13 मई : 2025,

अलीगढ़, गोंडा, उत्तर प्रदेश। जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचावरी में एक व्यक्ति पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित विजय पुत्र विजेन्द्र सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि बीते 10 मई की शाम उसके पड़ोसी चन्द्रवीर ने नशे की हालत में पहले उसे गालियां दीं और जब उसने विरोध किया तो आरोपी आपा खो बैठा।

विजय के अनुसार, विरोध करने पर चन्द्रवीर ने उस पर हमला कर दिया और ईंट से उसके पैर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। यही नहीं, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी चन्द्रवीर आए दिन उसकी दिव्यांग भाभी के साथ भी गाली-गलौज करता है और उन्हें भी जान से मारने की धमकी देता है। इस उत्पीड़न से पूरा परिवार भयभीत है।

विजय की तहरीर पर थाना खरगूपुर पुलिस ने आरोपी चन्द्रवीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चन्द्रवीर पहले भी गांव में शराब के नशे में हंगामा करता रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top