• Home
  • अलीगढ
  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा अलीगढ़ में महिला जनसुनवाई, 16 मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
Image

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा अलीगढ़ में महिला जनसुनवाई, 16 मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

अलीगढ़, 14 मई 2025 — उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती मीना कुमारी ने अलीगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें जिले भर से आई महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कुल 16 प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए मा0 सदस्य ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़ी किसी भी शिकायत को हल्के में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख मामलों पर दिए गए निर्देश:

जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपने दुख-दर्द और समस्याएं सामने रखीं।

  • अनीता रफातगंज द्वारा पारिवारिक भूमि विवाद की शिकायत पर मा0 सदस्य ने एसपी क्राइम ममता कुरील को दोनों पक्षों की सुनवाई कर उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • जवां थाना क्षेत्र से आई महिला याची ने पति से भरण-पोषण भत्ते के लिए न्यायालय के आदेश का पालन न होने की शिकायत की। इस पर थानाध्यक्ष को आदेश अनुपालना कराने के निर्देश दिए गए।
  • कमलेश कुमारी की पारिवारिक झगड़े संबंधी शिकायत पर एसएचओ गांधीपार्क को दोनों पक्षों की सुनवाई कर मामले के निस्तारण का निर्देश दिया गया।
  • एक पारिवारिक विवाद में दोनों दंपती को समझा-बुझाकर घर भेजा गया।
  • शाहपुर मडराक की विवाहिता ने शिकायत की कि उसके पति उसे मायके से लेने नहीं आ रहे हैं। मा0 सदस्य ने पुलिस को एक सप्ताह में समझौता कराने के निर्देश दिए।
  • घनश्यामपुरी निवासी महिला और बबराला निवासी युवक की 10 वर्ष पूर्व हुई शादी में कलह की स्थिति थी। दोनों का आपसी समझौता कराकर घर भेजा गया।
  • एक महिला ने शिकायत की कि वर्ष 2020 में हुई उसकी शादी के बाद वह प्राइवेट नौकरी करती है, जिसे लेकर ससुराल पक्ष आपत्ति जताता है। पति खर्च नहीं देता और मारपीट करता है। मा0 सदस्य ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
  • सासनी गेट आर.के. पुरम की महिला ने भरण-पोषण के लिए आवेदन दिया। पुलिस को निर्देशित किया गया कि वह मामले का समाधान करें अन्यथा एसडीएम कोर्ट में भरण-पोषण वाद दायर करने की सलाह दी गई।
  • अतरौली तहसील की एक नवविवाहिता ने शिकायत की कि उसका पति भिवाड़ी में किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है और उसका संपर्क बंद है। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • ग्राम समस्तपुर कीरत (मडराक) की भगवान देवी ने साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी की शिकायत की। मामले में पैसा वापस दिलाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • महुआ खेड़ा कयामपुर की महिला ने पति द्वारा मारपीट और ससुराल पक्ष द्वारा सहयोग न करने की शिकायत की। महिला थाना को दोनों पक्षों की सुनवाई कर समाधान कराने को कहा गया।
  • एडीए कॉलोनी शाहजमाल की महिला ने शिकायत की कि पति ने घर से निकाल दिया है और खर्च नहीं दे रहा है। महिला थानाध्यक्ष को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए गए।

उपस्थित अधिकारीगण:

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरील, पुलिस क्षेत्राधिकारी तृतीय अभय कुमार पाण्डेय, महिला थानाध्यक्ष रेखा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, एडीआईओएस मनोरमा ठाकुर, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. खान चंद्र, एबीएसए रामशंकर कुरील, चंद्रमणि कौशिक (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा), सीडीपीओ अशोक, हितेश कुमारी, सीमा अब्बास, पूजा सैनी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सदस्य मीना कुमारी ने अंत में स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता अटल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित और संवेदनशील रवैया अपनाएं, ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *