• Home
  • सहारनपुर
  • प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. डॉ. हृदय शंकर सिंह बने ग्लोकल विश्वविद्यालय के नए कुलपति
Image

प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. डॉ. हृदय शंकर सिंह बने ग्लोकल विश्वविद्यालय के नए कुलपति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑15 मई : 2025

सहारनपुर। गुणवत्ता और रोजगारपरक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर को नया नेतृत्व मिला है। प्रख्यात शिक्षाविद् और प्रशासक प्रोफेसर डॉ. हृदय शंकर सिंह को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। मूल रूप से गोरखपुर के निवासी डॉ. सिंह को शिक्षण, अनुसंधान और प्रशासन के क्षेत्र में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

डॉ. सिंह इससे पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के प्रथम कुलपति रह चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट रहे इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी और उसे एक सशक्त शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित किया।

अपने अकादमिक करियर में उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के जंतु विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। इसके साथ ही उन्होंने प्रो-वाइस चांसलर, परीक्षा नियंत्रक, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक जैसे अहम प्रशासनिक पदों पर भी सेवाएं दी हैं। वे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एकेडमिक और एग्जीक्यूटिव काउंसिल के भी सदस्य रहे हैं।

डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में अब तक 90 विद्यार्थियों ने एमफिल और 35 ने पीएचडी पूर्ण की है। उनके शैक्षणिक योगदान के लिए उन्हें देश और विदेश से कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम विकास और अनुसंधान परियोजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष दक्षता रखते हैं।

उन्होंने दर्जनों अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संगठनों से जुड़ाव रखते हुए 12 से अधिक देशों की शैक्षणिक यात्राएं की हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।

ग्लोकल विश्वविद्यालय का कुलपति पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और शैक्षणिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य ग्लोकल विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान नवाचार, और वैश्विक सहयोग का एक सशक्त केंद्र बनाना है।”

Releated Posts

कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट: पूरे मार्ग पर ATS की तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चहल्लूम और कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम सहारनपुर। आगामी कांवड़…

ByByHindustan Mirror News Jul 25, 2026

सहारनपुर: महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है समाजवादी पार्टी-सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ₹613 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

सहारनपुर में 1 लाख की रिश्वत लेते हुए राज्य कर अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 3 लाख वसूली के बाद हर महीने 1 लाख की मांगसहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News May 5, 2026

सहारनपुर के डॉक्टर का आतंकी कनेक्शन, गिरफ्तार किया

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। श्रीनगर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध के आरोप में सहारनपुर के एक…

ByByHindustan Mirror News Nov 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *