• Home
  • Uncategorized
  • छह बड़ी कंपनियों का 2400 करोड़ रुपये का निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा मौका
Image

छह बड़ी कंपनियों का 2400 करोड़ रुपये का निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा मौका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑16 मई : 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास को रफ्तार देने वाला बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत छह प्रमुख कंपनियों को लगभग 2400 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इस निवेश से राज्य में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद इन कंपनियों को जल्द ही लेटर ऑफ कंफर्ट (LOC) जारी किए जाएंगे। इसके तहत निवेश करने वाली इकाइयों को विभिन्न प्रकार की छूट, अनुदान और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इन कंपनियों को मिली निवेश की मंजूरी:

कंपनी का नामस्थानप्रस्तावित निवेश (करोड़ रुपये में)
जेके सीमेंट लिमिटेडप्रयागराज450.92
मून बेवरेजेस लिमिटेडहापुड़469.61
सिल्वरटन पल्प एंड पेपर्स प्रा. लि.मुजफ्फरनगर403.88
ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेडलखीमपुर खीरी399.74
चांदपुर इंटरप्राइजेज लिमिटेडबिजनौर273.9
श्री सीमेंट नॉर्थ प्रा. लि.नाम परिवर्तन को मंजूरी

कंपनियों के निवेश और उत्पादन की स्थिति:

जेके सीमेंट लिमिटेड, प्रयागराज

प्रयागराज के बारा तहसील में अगस्त 2024 से 380 करोड़ रुपये की लागत से 20 लाख टन उत्पादन क्षमता वाला सीमेंट प्लांट स्थापित हो चुका है और इसका उत्पादन जारी है।
अब कंपनी 71 करोड़ की लागत से जल आधारित पेंट प्लांट की शुरुआत करने जा रही है, जिससे जुलाई-अगस्त 2025 तक 150 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

मून बेवरेजेस लिमिटेड, हापुड़

कंपनी ने 469.61 करोड़ रुपये का वास्तविक निवेश पहले ही कर लिया है और 19 दिसंबर 2023 से उत्पादन शुरू हो चुका है। अब LOC जारी होने के बाद कंपनी को विभिन्न छूट और सुविधाएं मिलेंगी।

सिल्वरटन पल्प एंड पेपर्स प्रा. लि., मुजफ्फरनगर

कंपनी पहले और दूसरे चरण में कुल 430.93 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। कैबिनेट ने सितंबर 2025 तक तीसरे चरण और अक्टूबर 2027 तक चौथे चरण के कार्य को पूरा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड, लखीमपुर खीरी

कंपनी अनाज आधारित डिस्टलरी की तीन चरणों में स्थापना कर रही है। 399.74 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव में पहले चरण का निवेश हो चुका है, जबकि दूसरा चरण अक्टूबर 2025 और तीसरा चरण सितंबर 2027 तक पूरा होगा।

चांदपुर इंटरप्राइजेज लिमिटेड, बिजनौर

कंपनी द्वारा 273.9 करोड़ रुपये के निवेश से पेपर उत्पादन संयंत्र का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। अब दूसरे और तीसरे चरण के लिए LOC जारी किया जाएगा।

श्री सीमेंट नॉर्थ प्रा. लि.

कंपनी को पहले जारी की गई LOC में फर्म के नाम में परिवर्तन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि सरकार की औद्योगिक नीति के तहत प्रदेश में निवेश करने वाली इकाइयों को छूट, अनुदान एवं वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे अधिक से अधिक निजी निवेश को प्रोत्साहन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन संभव हो सके।

Releated Posts

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top