• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ बस हादसा: फिटनेस प्रमाण पत्र में लापरवाही के चलते आरआई राघव कुमार कुशवाहा निलंबित
Image

लखनऊ बस हादसा: फिटनेस प्रमाण पत्र में लापरवाही के चलते आरआई राघव कुमार कुशवाहा निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑17 मई : 2025

लखनऊ। मोहनलालगंज के किसान पथ पर बीते गुरुवार को एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जिनमें दो मासूम बच्चे और एक मां-बेटी शामिल हैं। अब इस मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए गोरखपुर के तत्कालीन संभागीय निरीक्षक (RI) राघव कुमार कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बिना भौतिक सत्यापन के ही बस को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 8 अप्रैल 2024 को ‘एनीव्हेयर फिटनेस प्रणाली’ के तहत बस का निरीक्षण केवल फोटो के आधार पर किया गया। एआईएस-119 मानकों के मुताबिक न तो बस की सीटों का लेआउट मानक के अनुरूप था, और न ही उसमें कोई आपात निकास द्वार मौजूद था। इसे गंभीर लापरवाही और नियमों की खुली अवहेलना मानते हुए राघव को निलंबित कर दिया गया है।
फिलहाल, राघव कुमार कुशवाहा की तैनाती बरेली में है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

मामले की गहनता को देखते हुए राज्यस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। जांच की जिम्मेदारी वाराणसी के संभागीय परिवहन अधिकारी शिखर ओझा को दी गई है, जो तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे। शिखर ओझा ने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए आईआईटी खड़गपुर के साथ एक एमओयू किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद से बस चालक रामशंकर यादव और परिचालक नीरज फरार हैं। दोनों के मोबाइल फोन बंद हैं और पुलिस की दो टीमें उन्हें पकड़ने के लिए बेगूसराय (बिहार) और दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इनके कुछ करीबियों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस यह भी जानना चाहती है कि आग लगने के वक्त यात्रियों को क्यों नहीं जगाया गया और चालक-परिचालक मौके से भाग क्यों गए

इस भीषण हादसे के बाद मृतक यात्रियों के परिजनों में गहरा रोष है। सीतामढ़ी (बिहार) निवासी राम बालक ने मोहनलालगंज थाने में बस चालक, परिचालक और ट्रैवल एजेंसी मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC 304) की धाराओं में केस दर्ज कराया है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में हरिकंशगढ़ी के पास किसान पथ पर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ यात्री बस से बाहर भी नहीं निकल पाए। इस दर्दनाक हादसे में सीतामढ़ी के दो मासूम, समस्तीपुर निवासी मां-बेटी, और एक अन्य व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top