• Home
  • नई दिल्ली
  • AAP में बड़ी बगावत: हेमचंद गोयल के नेतृत्व में 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ का गठन
Image

AAP में बड़ी बगावत: हेमचंद गोयल के नेतृत्व में 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, नई पार्टी ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ का गठन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑17 मई : 2025

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी (AAP) के 13 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर एक नया राजनीतिक दल ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ बनाने की घोषणा की है। इस बगावत का नेतृत्व वरिष्ठ पार्षद हेमचंद गोयल कर रहे हैं, जबकि नई पार्टी की कमान मुकेश गोयल को सौंपी गई है।

पार्षद मुकेश गोयल ने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा, “करीब 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाई है। हम सत्ता में होने के बावजूद दिल्ली की जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं कर सके। अंदरूनी कलह और आपसी मतभेदों के कारण हमें बार-बार निर्णय लेने में अड़चनों का सामना करना पड़ा।”

उन्होंने आगे कहा कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर दिल्ली के विकास के लिए काम करना है।

पार्षद हिमानी जैन ने भी पार्टी छोड़ने के पीछे विकास के मुद्दों को अहम वजह बताया। उन्होंने कहा, “हमने नई पार्टी इसलिए बनाई क्योंकि पिछले ढाई सालों में निगम में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ। हम सत्ता में थे, फिर भी लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने में असफल रहे। हमारी नई पार्टी दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।”

इन 13 पार्षदों ने दिया AAP से इस्तीफा:

  1. हेमचंद गोयल
  2. मुकेश गोयल
  3. दिनेश भारद्वाज
  4. हिमानी जैन
  5. उषा शर्मा
  6. साहिब कुमार
  7. राखी कुमार
  8. अशोक पांडेय
  9. राजेश कुमार
  10. अनिल राणा
  11. देवेंद्र कुमार
  12. सोनिया गुप्ता
  13. विपिन चौधरी

जानकारी के अनुसार, पिछले महीने हुए एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। इस फैसले से पार्टी के भीतर असंतोष और नाराजगी बढ़ गई थी। उस चुनाव में बीजेपी के राजा इकबाल सिंह ने जीत दर्ज कर कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप सिंह को हराया था।

AAP के इस बहिष्कार को लेकर कई नेता असहज महसूस कर रहे थे और अब यह नाराजगी बगावत के रूप में सामने आ गई है।

Releated Posts

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

NSG का पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी नारी शक्ति

12 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण में महिला जवानों को मिलेगी कमांडो तकनीक, हथियार संचालन, टैक्टिकल ऑपरेशन और बंधक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

FSSAI का बड़ा एक्शन, दिग्गज फूड ब्रांड्स पर कसा शिकंजा, 5-स्टार होटल और रेस्टोरेंट्स को भी नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भ्रामक विज्ञापन, गलत दावे और लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पर 150 से ज्यादा नोटिस;…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

यमन-सोमालिया में समुद्री लुटेरों का आतंक, दो जहाजहाईजैक; 22 भारतीय फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :अदन की खाड़ी में 16 और सोमालिया तट के पास छह भारतीय नाविकों समेतजहाज कब्जे…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *