• Home
  • Delhi
  • AIIMS ट्रॉमा सेंटर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
Image

AIIMS ट्रॉमा सेंटर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

दिल्ली :हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुरुवार 3 जुलाई 2025

दिल्ली स्थित देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के पास लगे 33 केवी ट्रांसफॉर्मर में अचानक हुए धमाके के बाद लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को मौके पर बुलाया गया और कुल 8 दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए रवाना किया गया।

फायर ऑफिसर मनोज महलावत ने बताया कि उन्हें दोपहर 3:35 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हुआ। तेज धमाके के साथ उठती आग की लपटें अस्पताल परिसर से साफ दिखाई दीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और आग को समय रहते काबू कर लिया गया।

दमकल टीम की तत्परता और सही रणनीति के कारण आग को महज 20 मिनट में बुझा लिया गया। आग की लपटें डॉक्टरों के हॉस्टल और अन्य चिकित्सा सुविधाओं से सिर्फ कुछ मीटर की दूरी पर थीं, लेकिन समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।

फिलहाल अस्पताल की बिजली आपूर्ति और मेडिकल सेवाएं सामान्य रूप से चालू हैं। आग लगने के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं तकनीकी खामी या रखरखाव की लापरवाही तो जिम्मेदार नहीं है।

Releated Posts

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

असम में बाढ़ का कहर: 82 से अधिक मौतें, दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

चराईदेव, शिवसागर समेत कई जिलों में हालात गंभीर, सेना और एनडीआरएफ राहत कार्य में जुटी गुवाहाटी। असम में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, पप्पू यादव बोले- मेरी हत्या की साजिश रची जा रही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान युवक के घुसने से मचा बवाल,…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

6 साल बाद फिर खुला भारत-चीन सीमा व्यापार, नाथू ला और शिपकी ला दर्रों से कारोबार शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कोविड और सीमा तनाव के कारण 2020 से बंद था व्यापार; नवंबर तक सप्ताह में…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *