• Home
  • Uncategorized
  • सर्जिकल स्ट्राइक पर चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर बवाल, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया ‘भारत के अस्तित्व पर हमला
Image

सर्जिकल स्ट्राइक पर चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर बवाल, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया ‘भारत के अस्तित्व पर हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 4 मई : 2025,

लखनऊ/नई दिल्ली:
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। चन्नी ने हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक की सत्यता पर सवाल उठाया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

आचार्य प्रमोद ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा, “पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री आतंकवादियों और अलगाववादियों के साथ खड़े हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय सेना और उसके शौर्य पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल या नेता की बात नहीं है, बल्कि यह “भारत के अस्तित्व और उसकी पहचान की लड़ाई है।” उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी परोक्ष हमला करते हुए कहा कि यह उनकी रणनीति का हिस्सा है कि वे सार्वजनिक रूप से सरकार के साथ होने की बात करते हैं, लेकिन अपने नेताओं से सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर हमले करवाते हैं।

क्या कहा था चरणजीत सिंह चन्नी ने?

कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था:
“हमने कभी नहीं देखा कि पाकिस्तान में कहां हमले किए गए और कहां लोग मारे गए। अगर कोई हमारे देश में बम फेंके, तो क्या लोगों को पता नहीं चलेगा? उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह कहीं नहीं देखी गई और किसी को उसके बारे में पता भी नहीं था।”

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद चन्नी अपने बयान से पीछे हट गए और सफाई दी कि उन्होंने कभी भी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं मांगे। उनका कहना था, “मैंने सिर्फ सवाल पूछा था, कोई सबूत नहीं मांगा था।”

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और संभावित असर

आचार्य प्रमोद कृष्णम का यह बयान न केवल चन्नी के लिए बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है, खासकर जब देशभक्ति और सेना का सम्मान चुनावी मुद्दा बना हुआ हो। बीजेपी और अन्य दल इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर सकते हैं, वहीं कांग्रेस को डैमेज कंट्रोल करना पड़ सकता है।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *