• Home
  • नई दिल्ली
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बड़ी रणनीति: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की बेनकाब करने की तैयारी
Image

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बड़ी रणनीति: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की बेनकाब करने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑17 मई : 2025

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत ने न सिर्फ सैन्य मोर्चे पर पाकिस्तानी आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद किया है, बल्कि अब पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब करने की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने इस मकसद के लिए एक उच्चस्तरीय विशेष टीम का गठन किया है, जिसकी कमान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार शशि थरूर को सौंपी गई है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी (पहलगाम) में हाल ही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों की हत्या कर दी। हमले में अधिकांश पीड़ित हिन्दू पर्यटक थे। इस वीभत्स वारदात ने समूचे देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी झकझोर कर रख दिया।

हमले के तुरंत बाद भारत ने आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। महज 23 मिनट की सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में कम से कम 11 पाकिस्तानी एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे पाकिस्तान की सैन्य और आतंकी संरचना को भारी नुकसान पहुँचा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिशें की गईं, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें नाकाम कर दिया। भारत ने दुश्मन देश के हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया। आखिरकार, पाकिस्तान ने भारत से सीज़फायर की अपील की, जिसे भारत ने अपनी शर्तों पर अस्थायी रूप से स्वीकार किया।

भारत अब सैन्य मोर्चे पर पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद कूटनीतिक युद्ध के लिए तैयार है। मोदी सरकार ने एक बहुदलीय विशेष टीम का गठन किया है, जो दुनियाभर में पाकिस्तान के आतंक से संबंधों को उजागर करेगी।

शशि थरूर के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मोर्चा

इस विशेष टीम का नेतृत्व कांग्रेस सांसद और पूर्व संयुक्त राष्ट्र अधिकारी शशि थरूर को सौंपा गया है। थरूर का अंतरराष्ट्रीय मामलों में गहरा अनुभव है और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया है। टीम के सदस्य विभिन्न देशों में जाकर पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों और वैश्विक सुरक्षा के लिए उसके खतरे को उजागर करेंगे।

टीम में शामिल प्रमुख नेता

इस विशेष अभियान के लिए गठित टीम में विभिन्न राजनीतिक दलों के अनुभवी और प्रभावशाली नेता शामिल हैं:

  • निशिकांत दुबे (भाजपा)
  • बांसुरी स्वराज (भाजपा)
  • अनुराग ठाकुर (भाजपा)
  • रविशंकर प्रसाद (भाजपा)
  • समिक भट्टाचार्य
  • दग्गुबति पुरंदेश्वरी
  • एसएस अहलुवालिया
  • श्रीकांत शिंदे
  • सुप्रिया सुले (एनसीपी)
  • प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-उद्धव गुट)
  • सस्मित पात्रा
  • विक्रमजीत साहनी
  • सलमान खुर्शीद (कांग्रेस)
  • कनीमोड़ी (DMK)
  • जॉन ब्रिट्स

7 प्रमुख ज़ोन तय: वैश्विक स्तर पर अभियान

टीम को सात प्रमुख अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें नेता विशेष अभियान चलाएंगे:

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. यूरोपीय यूनियन
  3. दक्षिण-पूर्व एशिया
  4. मिडिल ईस्ट
  5. अफ्रीका
  6. ऑस्ट्रेलिया
  7. ब्रिटेन

टीम इन क्षेत्रों में जाकर जनता, थिंक टैंक, मीडिया और नीति-निर्माताओं के बीच पाकिस्तान की भूमिका और आतंकवाद के प्रति उसका समर्थन उजागर करेगी।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *