• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: 132 केवी बिजली घर में लगी भीषण आग, आधा शहर अंधेरे में डूबा
Image

अलीगढ़: 132 केवी बिजली घर में लगी भीषण आग, आधा शहर अंधेरे में डूबा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 10 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़। गर्मी का कहर चरम पर है और सोमवार की रात अलीगढ़वासियों के लिए और मुश्किलें लेकर आई। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। इसी दौरान सरसौल स्थित 132 केवी के बिजली घर में भीषण आग लग गई, जिससे शहर का एक बड़ा हिस्सा अंधकार में डूब गया।

जानकारी के अनुसार, आग रात लगभग आठ बजे लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे बिजली घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से जुड़े 14 फीडरों के माध्यम से जुड़ी बिजली सप्लाई तत्काल ठप हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। करोड़ों रुपये की लागत से लगे उपकरण जलकर खाक हो गए।

फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था से शहर की बिजली सप्लाई बहाल की।

प्रभावित क्षेत्र:
आग लगने से प्रभावित 14 फीडरों से जुड़े क्षेत्र – बन्नादेवी, गांधीपार्क, सासनीगेट, महावीरगंज, क्वार्सी, रामघाट रोड, खैर रोड, हरदुआगंज, जीटी रोड, रेलवे रोड, एमटीयू, इंडस्ट्रियल एरिया, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, जल निगम व अन्य प्रमुख संस्थान – घंटों अंधेरे में रहे।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *