• Home
  • UP
  • अलीगढ़: सीओ की चौकसी से टला हंगामे का खतरा
Image

अलीगढ़: सीओ की चौकसी से टला हंगामे का खतरा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। अतरौली सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी की चौकसी से कल गुरुवार को अतरौली में भीड़ के जमावड़े के दौरान हो सकने वाले हंगामे की आशंका खत्म हो गई है।

दरअसल अतरौली में पाली रोड स्थित मां चामुंडा मंदिर और श्री हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा था। उस पर लिखा था कि मंदिरों के पास एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने मकान खरीद लिया है। उस मकान को विशेष समुदाय के लोगों को ही किराए पर दिया गया है। आरोप था कि विशेष समुदाय के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जे को हटाने के लिए गुरुवार चार सितंबर को लोगों को बुलाया गया था।

इस वायरल पत्र की खबर जैसे ही सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी को लगी तो वह सक्रिय हो गए। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से बात की और अवैध कब्जे को हटा दिया गया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है । गुरुवार को भी पुलिस पूरी तरह से कड़ी निगरानी रखेगी

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026
1 Comments Text
  • Safe_Now says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://akbweaexfx.com – Uamujow Ayeqigo https://royvlweoq.com
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *