• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने सुदेशपुर में किया PLFS सर्वेक्षण का स्थलीय निरीक्षण
Image

अलीगढ़: जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने सुदेशपुर में किया PLFS सर्वेक्षण का स्थलीय निरीक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 26 जुलाई 2025

अलीगढ़ 26 जुलाई 2025: भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा संचालित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey) के अंतर्गत शनिवार को जिले के सुदेशपुर गांव में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ए0के0 दीक्षित द्वारा सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत क्षेत्रीय जांचकर्ताओं से संपर्क कर सर्वेक्षण की प्रगति, चुनौतियों और डाटा संकलन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सर्वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सम्पन्न हो। उन्होंने सर्वे टीम को निर्देशित किया कि प्रत्येक घराने से प्राप्त आंकड़ों को सत्यापित करते हुए नियमानुसार रिपोर्टिंग की जाए, जिससे श्रम शक्ति की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सके।

ए0के0 दीक्षित ने बताया कि आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य देश में श्रम शक्ति भागीदारी दर, रोजगार दर और बेरोजगारी दर जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों का अद्यतन आकलन करना है, जिससे नीति निर्धारण में सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों से भी बातचीत की गई, जिन्होंने सर्वे टीम के कार्य को सराहा और अपेक्षित सहयोग प्रदान किया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दीक्षित ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे सर्वे के दौरान सटीक जानकारी देकर सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को प्रभावी बनाने में सहभागी बनें।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *