• Home
  • अलीगढ
  • बसपा संगठन में बड़ा फेरबदल: मिशन 2027 के तहत अलीगढ़ मंडल को मिले चार मुख्य प्रभारी
Image

बसपा संगठन में बड़ा फेरबदल: मिशन 2027 के तहत अलीगढ़ मंडल को मिले चार मुख्य प्रभारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज, 12-7-2025

अलीगढ़, 11 जुलाई 2025: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मिशन 2027 की तैयारी को धार देते हुए संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। पार्टी की मजबूती और ज़मीनी कार्यप्रणाली को गति देने के लिए अब अलीगढ़ मंडल को चार मुख्य मंडल प्रभारी सौंपे गए हैं, जो पहले केवल दो होते थे। इस बदलाव को संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

नव नियुक्त मुख्य मंडल प्रभारी में पूर्व एमएलसी नौशाद अली (कन्नौज), विक्रम सिंह जाटव (आगरा), अरविंद कुमार आदित्य (अलीगढ़), और अनिल कुमार बघेल (कासगंज) शामिल हैं। इनके साथ अर्जुन स्वामी व छत्रपति शिवाजी निमकर को मंडल प्रभारी की ज़िम्मेदारी दी गई है। ये सभी पदाधिकारी अलीगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का कार्य देखेंगे।

फेरबदल की सूचना जिस समय आई, उस वक्त जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित कैलाश अपार्टमेंट में जिला कार्यकारिणी की बैठक ले रहे थे। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन चल रहा था, जिसमें बूथ और सेक्टर स्तर की कमेटियों की समीक्षा हो रही थी।

इसी दौरान आगरा से आए नौशाद अली ने अतरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव मदापुर में चल रही बूथ कमेटी की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया। बाद में विक्रम सिंह जाटव और अन्य को भी फेरबदल की जानकारी दी गई। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने नए प्रभारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और सभी पदाधिकारी मदापुर गांव पहुंचे, जहां स्थानीय स्तर पर बूथ कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को बसपा के पूर्व शासनकाल में हुए विकास कार्यों की याद दिलाई गई और बताया गया कि किस प्रकार पार्टी ने एससी, पिछड़े वर्ग, युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया है। साथ ही, वर्तमान सरकार के कथित उत्पीड़न के विरुद्ध पार्टी के आंदोलनों और प्रदर्शन की भी जानकारी दी गई।

इस संगठनात्मक बदलाव को बसपा के मिशन 2027 की दिशा में एक अहम रणनीतिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पार्टी का ज़मीनी ढांचा और अधिक मजबूत होगा।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *