• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: जाट वंशावली ने सत्यपाल सिंह मलिक के निधन पर शोकसभा आयोजित कर अर्पित की श्रद्धांजलि
Image

अलीगढ़: जाट वंशावली ने सत्यपाल सिंह मलिक के निधन पर शोकसभा आयोजित कर अर्पित की श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। जाट वंशावली संगठन की ओर से पूर्व राज्यपाल, प्रतिष्ठित राजनयिक एवं प्रखर किसान नेता श्री सत्यपाल सिंह मलिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह शोकसभा चौधरी फार्म हाउस, रामघाट रोड, क्वार्सी पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई, जिसके माध्यम से सभी ने दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। वक्ताओं ने कहा कि श्री सत्यपाल सिंह मलिक न केवल आधुनिक भारत के प्रमुख सैद्धांतिक राजनेताओं में से एक थे, बल्कि किसानों के सच्चे और निर्भीक प्रतिनिधि भी थे। उन्होंने हर मंच पर किसान हितों की पैरवी की और अपने विचारों से जनमानस को जागरूक किया। उनका यूं चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

शोकसभा का संचालन पुष्पेंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक चौधरी उदयराज सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, जिला महासचिव राजीव चौधरी, उपाध्यक्ष योगेश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अमित चौधरी सहित भानु चौधरी, विनीत चौधरी, चौधरी रनवीर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सोवरन चौधरी, उमेन्द्र चौधरी, राघवेंद्र चौधरी, बंटी चौधरी, शिवकुमार चौधरी, राजेश चौधरी, चौधरी राजकुमार सिंह, कुंवरपाल सिंह, संजय चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सभी ने एक स्वर में यह कहा कि श्री मलिक का जीवन प्रेरणास्रोत है और वे हमेशा स्मृतियों में जीवित रहेंगे।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *