• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: खैर-टप्पल में छह माह के बैनामों की होगी जांच
Image

अलीगढ़: खैर-टप्पल में छह माह के बैनामों की होगी जांच

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 21 जुलाई 2025

अलीगढ़,
खैर और टप्पल क्षेत्र में बीते छह माह के दौरान किए गए जमीन के बैनामों की अब प्रशासन जांच कराने जा रहा है। यह कदम भूमाफिया द्वारा फर्जीवाड़ा कर कृषि भूमि को आवासीय रूप में दर्ज कर बेचने की शिकायतों के बाद उठाया गया है। टप्पल क्षेत्र में इससे पहले 60.98 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की भी की जा चुकी है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई बिल्डरों द्वारा जट्टारी और टप्पल क्षेत्र में किसानों से कृषि भूमि खरीदकर प्लॉटिंग की जा रही थी। खैर विधायक सुरेन्द्र दिलेर ने इस संबंध में डीएम को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया कि बिना फोटो व दस्तावेजों की पुष्टि के बैनामे कराए गए हैं और इन्हें आवासीय भूमि बताकर रजिस्ट्री की गई है।

आरोप है कि बाहर की कंपनियां व फर्में स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह खेल कर रही हैं। फर्जी तरीके से यीडा व अन्य सरकारी प्रोजेक्ट की जमीनों को भी बेचा गया है। इससे आम लोगों को गुमराह कर लाखों-करोड़ों की ठगी की गई।

एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चार सदस्यीय जांच टीम पहले ही गठित की जा चुकी है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट के नजदीक होने के कारण खैर व टप्पल क्षेत्र में जमीन की मांग बढ़ी है, जिसका फायदा उठाकर भूमाफियाओं ने फर्जीवाड़ा किया। प्रशासन अब हर बैनामे की जांच करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top