• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: मथुरा रोड जाम व हंगामा करने पर, 250 पर मुकदमा
Image

अलीगढ़: मथुरा रोड जाम व हंगामा करने पर, 250 पर मुकदमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मथुरा रोड पर एटुजेड प्लांट से उठ रही बदबू के विरोध में जाम और हंगामा करने पर पुलिस ने व्यापारी, भाजपा नेता समेत 19 नामजद व 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बीते रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर वाहन खड़े कर और लोहे के पाइप डालकर यातायात अवरुद्ध कर दिया। नगर आयुक्त, मेयर व नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग तखत-कुर्सियां डालकर सड़क पर बैठ गए। करीब साढ़े चार घंटे तक अलीगढ़-मथुरा रोड जाम रहा। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और अभद्रता भी हुई, एक युवक को पुलिस थाने ले गई।

नामजद आरोपी: पार्षद पति संजय शर्मा, शुभम राजौरिया, नितिन, दीपक माहौर, गौरव सारस्वत, शांतुन गुप्ता, सुनील शर्मा, उमेश शर्मा, अमन पंडित, नितिन, अनूप सारस्वत, कपिल सक्सेना, सुनील ठाकुर, निकुंज माहेश्वरी, विमल (हार्डवेयर कारोबारी), प्रशांत, विकास (कचौड़ी विक्रेता), शिवम ठाकुर (महुआ निवासी) और 200-250 अज्ञात।

सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार, वीडियो फुटेज के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Releated Posts

मंगलायतन विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे मुख्य अतिथि अलीगढ़ में स्थित मंगलायतन…

ByByHindustan Mirror News Mar 12, 2026

स्टेमी प्रोग्राम से बच रहीं जानें: 53 हार्ट अटैक मरीजों को मिला त्वरित उपचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। जिले में हृदय रोगियों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

अलीगढ़ एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं उड़ानें, इंडिगो, फ्लाई-91, एलायंस एयर और स्टार एयर को भेजा गया प्रस्ताव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 11 मार्च 2026। अलीगढ़ विमानपत्तन से नियमित हवाई सेवा शुरू कराने के लिए प्रशासन…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

अलीगढ़ में गोवंश की हत्या से मचा हड़कंप,बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई इलाके में मिली लाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ में एक बार फिर गोकशी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top