• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में आपातकालीन कक्ष में आग लगने से अफरा-तफरी
Image

अलीगढ़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में आपातकालीन कक्ष में आग लगने से अफरा-तफरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ गुरुवार 29 मई 2025 अलीगढ़

अलीगढ़: बुधवार दोपहर पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान कक्ष में मौजूद मरीज और तीमारदारों में दहशत फैल गई। तेज चिंगारी के साथ एसी में लगी आग ने पूरे कक्ष को घेर लिया। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना स्थल पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग बुझाने में मदद के लिए अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया, लेकिन दमकल के आने से पहले ही अस्पताल स्टाफ ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इसके बावजूद एसी पूरी तरह जल गया और इमरजेंसी कक्ष में धुआं भर गया।

इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में बिजली की आपूर्ति भी रोक दी गई और गेट पर तैनात गार्डों ने मरीजों और तीमारदारों सहित अन्य लोगों का प्रवेश रोक दिया। आग लगने की वजह से अस्पताल में अफरातफरी मच गई थी।

अतरौली की मीनाक्षी परवेज अपनी माँ को इलाज के लिए अस्पताल लाई थीं, वे आग लगने की घटना देखकर दहशत में भाग निकलीं। वहीं, अन्य कई मरीजों और तीमारदारों ने भी सुरक्षित बाहर निकलना ही बेहतर समझा।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *