• Home
  • UP
  • अलीगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
Image

अलीगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर | 23 जुलाई 2025

अलीगढ़: अलीगढ़ पुलिस की साइबर सेल व थाना क्वार्सी पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हार्डवेयर का सामान बेचने के नाम पर एडवांस में रुपये लेकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और एक बैंक पासबुक बरामद की गई है, जो इस साइबर ठगी में प्रयुक्त किए जा रहे थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित तीन राज्यों में सक्रिय थे। इन पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर कुल 11 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें पीड़ितों से एडवांस पेमेंट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर हार्डवेयर सामग्री बेचने के झूठे विज्ञापन डालते थे। ग्राहक से संपर्क होने पर एडवांस के रूप में रुपये मंगवाते और फिर मोबाइल बंद कर लेते थे।

साइबर सेल और थाना क्वार्सी पुलिस की सतर्कता से इस गिरोह की पहचान कर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को एडवांस रुपये न भेजें। साथ ही, ठगी की किसी भी घटना की तुरंत रिपोर्ट साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *