• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: प्रो कबड्डी लीग होगी आयोजित सुमित सर्राफ ने दी जानकारी
Image

अलीगढ़: प्रो कबड्डी लीग होगी आयोजित सुमित सर्राफ ने दी जानकारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 24 जुलाई 2025

अलीगढ़ में फिर गूंजेगा कबड्डी का शंखनाद: प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 के ट्रायल 5 अगस्त को

अलीगढ़ में युवाओं को खेल के नए मंच देने के उद्देश्य से एक बार फिर प्रो कबड्डी लीग की वापसी हो रही है। श्री शेखर सर्राफ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अलीगढ़ प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार का आयोजन “कबड्डी का संग्राम युवाओं के नाम” थीम पर आधारित होगा, जिसमें जिले के उभरते खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

इस संबंध में बुधवार को समृद्धि टाउनशिप में आयोजित बैठक में लीग के अध्यक्ष सुमित सर्राफ, संयोजक संजय महेश्वरी और मजहर उल कमर ने आयोजन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि टीम चयन हेतु ट्रायल का आयोजन 5 अगस्त को जयपुरिया स्कूल, आगरा रोड, अलीगढ़ में किया जाएगा।

पंजीकरण उसी दिन प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक ट्रायल स्थल पर निःशुल्क किया जाएगा। ट्रायल में अलीगढ़ जनपद का कोई भी बालक भाग ले सकता है, जिसका वजन 75 किलोग्राम से कम हो।

प्रतिभागियों को ट्रायल के समय आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेल के ज़रिए मंच प्रदान करना है ताकि वे राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी की दिशा में कदम बढ़ा सकें। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी प्रो कबड्डी लीग में अलीगढ़ के युवा दमखम दिखाएंगे और खेल के मैदान में पैसा, पहचान और प्रेरणा तीनों अर्जित करेंगे।

Releated Posts

मंगलायतन विश्वविद्यालय में 12वां दीक्षांत समारोह संपन्न

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे मुख्य अतिथि अलीगढ़ में स्थित मंगलायतन…

ByByHindustan Mirror News Mar 12, 2026

स्टेमी प्रोग्राम से बच रहीं जानें: 53 हार्ट अटैक मरीजों को मिला त्वरित उपचार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। जिले में हृदय रोगियों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

अलीगढ़ एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं उड़ानें, इंडिगो, फ्लाई-91, एलायंस एयर और स्टार एयर को भेजा गया प्रस्ताव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 11 मार्च 2026। अलीगढ़ विमानपत्तन से नियमित हवाई सेवा शुरू कराने के लिए प्रशासन…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

अलीगढ़ में गोवंश की हत्या से मचा हड़कंप,बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई इलाके में मिली लाश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ में एक बार फिर गोकशी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top