हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11 मई : 2025,
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के कार्यक्रम में अहम बदलाव किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम में एमए, एलएलबी, बीएएलएलबी, एमएससी और बीए उर्दू सहित कई पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं की नई तिथियाँ घोषित की गई हैं।
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि 5 मई को जारी किए गए मूल परीक्षा कार्यक्रम में कुछ तिथियों में फेरबदल किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार:
- एमए प्राचीन इतिहास की 28 मई को प्रस्तावित परीक्षा अब 31 मई को होगी।
- एलएलबी भारतीय नया संहिता की 28 मई को होने वाली परीक्षा अब 13 जून को आयोजित होगी।
- बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की 30 मई को होने वाली प्रथम पेपर की परीक्षा अब 31 मई को होगी।
- बीएएलएलबी छठे सेमेस्टर की प्रथम पेपर की परीक्षा भी अब 31 मई को होगी।
- बीए उर्दू द्वितीय सेमेस्टर की 30 मई को होने वाली परीक्षा अब 4 जून को होगी।
- बीए उर्दू तृतीय सेमेस्टर की 2 जून की परीक्षा भी अब 4 जून को होगी।
- एमएससी एग्रीकल्चर जेनेटिक्स व प्लांट ब्रीडिंग (चतुर्थ सेमेस्टर) और एमएससी एग्रीकल्चर प्लांट पैथालॉजी (चतुर्थ सेमेस्टर) की 31 मई की परीक्षा अब 4 जून को होगी।
- बीएलएलबी तृतीय सेमेस्टर की 2 जून को प्रस्तावित परीक्षा अब 3 जून को होगी।
- बीएएलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर की 4 जून को होने वाली परीक्षा अब 5 जून को आयोजित की जाएगी।
- एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की 14 जून को प्रस्तावित परीक्षा अब 18 जून को होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और सूचना पटों पर जारी संशोधित कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखें और अपनी तैयारियाँ उसी के अनुसार करें।
















