• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: 24 अक्टूबर तक रहेगा रूट डायवर्ट, बाजारों में कार ले जाना सख्त मना
Image

अलीगढ़: 24 अक्टूबर तक रहेगा रूट डायवर्ट, बाजारों में कार ले जाना सख्त मना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,
दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन 24 अक्टूबर तक जारी रहेगा। एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार के अनुसार, सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक बौनेर तिराहा और ओजोन सिटी कट की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, कमर्शियल वाहन और रोडवेज बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन निर्धारित स्थानों से डायवर्ट किए जाएंगे।

भीतर शहर के सेंटर प्वाइंट बाजार, महावीरगंज और रेलवे रोड जैसे प्रमुख इलाकों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो और टेंपो का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। स्टेट बैंक तिराहा, मधेपुरा तिराहा, मेट्रो शोरूम कट, गांधीआई तिराहा, अतरौली-अड्डा, बारहद्वारी, अब्दुल करीम चौराहा, मीरुमल चौराहा, सासनीगेट, देहलीगेट, रसलगंज और मसूदाबाद तिराहों पर भी डायवर्जन लागू रहेगा।

शोभायात्राओं और भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहन, विशेषकर कार, लेकर बाजारों में न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Releated Posts

अलीगढ़ के सरकारी स्कूल के बच्चों ने बनाया UAF-22 रैप्टर मॉडल, प्रतिभा देख सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जिले के एक सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

445 वाहनों पर चालान, 110 स्कूली वाहन निरुद्ध, गंगीरी में दो निजी बसें सीज,अनफिट व बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त

अनफिट और बिना नंबर प्लेट बसों पर परिवहन विभाग का सख्त शिकंजा सघन प्रवर्तन अभियान में 445 वाहनों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

UP SI भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, ‘पंडित’ विकल्प शामिल होने से मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बीजेपी प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, प्रश्नपत्र तैयार करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Mar 14, 2026

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top