• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: तलेसरा बना प्रेरणा: ग्राम प्रधान ने 70+ बुजुर्गों के बनवाए सभी आयुष्मान कार्ड
Image

अलीगढ़: तलेसरा बना प्रेरणा: ग्राम प्रधान ने 70+ बुजुर्गों के बनवाए सभी आयुष्मान कार्ड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025,

अलीगढ़, 14 मई 2025:
अलीगढ़ मंडल की आयुक्त श्रीमती संगीता सिंह की संवेदनशील पहल अब पूरे मंडल भर के लिए प्रेरणा बनती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत तलेसरा में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने न केवल आयुक्त के निर्देशों का पालन किया, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल भी पेश की।

बीते अप्रैल माह में विकासखंड लोधा के ग्राम तलेसरा के निरीक्षण के दौरान आयुक्त संगीता सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा। उन्होंने विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए, ग्राम प्रधान को निर्देश दिए थे कि वे ऐसे सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें।

आयुक्त के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाई और ग्राम तलेसरा के 70 प्लस आयु वाले सभी 106 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवा दिए। इस कार्य को पूर्ण करने के पश्चात बुधवार को ग्राम प्रधान स्वयं कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे और मंडलायुक्त से भेंट कर उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने 106 लाभार्थियों की सूची भी आयुक्त को सौंपी।

मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह ने ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह की कार्यशैली और तत्परता की सराहना करते हुए कहा, “यह एक अनुकरणीय पहल है जो अन्य ग्राम पंचायतों को भी प्रेरित करेगी। ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति और सेवा भाव हो, तो हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकती है।”

इसी के साथ आयुक्त ने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि वे तलेसरा ग्राम पंचायत से प्रेरणा लें और अपने-अपने क्षेत्रों में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि इस अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक ग्राम की प्रगति रिपोर्ट ली जाए।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि समाज के हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा, “हर ग्राम प्रधान का यह कर्तव्य है कि वह संवेदनशील होकर कार्य करे और समाज के कमजोर वर्गों के लिए सरकार की योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करे।”

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *