हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़, 13 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद यासीन ने एम.ए. के दो अंतिम वर्ष के छात्रों मोहम्मद अमीनुल हसन एसके और आलिया इकबाल खान के साथ मिलकर ष्अनलॉक चाइनीजः ए सिंपल वे थ्रू इंग्लिश, हिंदी एंड बांग्ला नामक पुस्तक लिखी है। जिसका प्रकाशन एएमयू पब्लिकेशन डिवीजन ने किया है।
यह किताब शुरुआती और मध्य स्तर के छात्रों के लिए तैयार की गई है। इसमें पिनयिन प्रणाली, व्याकरण और संवाद अभ्यास के माध्यम से चीनी भाषा को अंग्रेजी, हिन्दी और बांग्ला में सरल तरीके से समझाया गया है।
यह प्रकाशन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बहुभाषिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य के अनुरूप है।















