हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 5 मई : 2025,
राष्ट्रीय युवा संसद 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन, दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन
अलीगढ़, 5 मई:
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के मेधावी छात्र मो. शम्सउद्दुहा खान को ‘सुषमा स्वराज बेस्ट इंटरजेक्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय युवा संसद 2025 के दौरान प्रदान किया गया, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज में आयोजित हुआ था।
मो. शम्सउद्दुहा एएमयू के यूनिवर्सिटी डिबेटिंग एंड लिटरेरी क्लब (यूडीएलसी) के सचिव हैं और इंग्लिश डिपार्टमेंट की रैले लिटरेरी सोसाइटी में भी सचिव के रूप में सक्रिय हैं। उनके सटीक, तार्किक और प्रभावशाली हस्तक्षेपों के लिए यह पुरस्कार दिया गया, जिसे पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की स्मृति में स्थापित किया गया है।
यूडीएलसी और रैले सोसाइटी के अन्य सदस्यों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
















