• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू की डॉ. फहमीदा जीनत का यूनानी चिकित्सा के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में योगदान
Image

एएमयू की डॉ. फहमीदा जीनत का यूनानी चिकित्सा के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में योगदान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: मंगलवार 17 जून 2025 अलीगढ़

अलीगढ़, 17 जून: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के यूनानी चिकित्सा संकाय के निस्वां वा कबालात विभाग की डॉ. फहमीदा जीनत को यूनानी चिकित्सा प्रणाली के तहत प्रसूति एवं स्त्री रोग (गायनाकोलोजी एण्ड ऑब्सटेट्रिक्स) के लिए दक्षता-आधारित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा मिली है।

डॉ. जीनत को इस पाठ्यक्रम के निर्माण, समीक्षा और अंतिम रूप देने के लिए विशेषज्ञ के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने गोवा के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा लिया, जो यूनानी चिकित्सा शिक्षा को परिणाम-आधारित और आधुनिक अकादमिक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

इसके अतिरिक्त, डॉ. जीनत ने हैदराबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज में आयोजित पाठ्यक्रम निर्माण की अंतिम कार्यशाला में भी सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही, उन्होंने नई दिल्ली में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन द्वारा आयोजित दो दिवसीय पाठ्यक्रम समीक्षा कार्यशाला में भी योगदान दिया।

डॉ. फहमीदा जीनत के इन प्रयासों ने यूनानी चिकित्सा शिक्षा को और अधिक सशक्त और समकालीन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *