• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के छात्रों ने प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाया
Image

एएमयू के इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के छात्रों ने प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 3 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विभाग के तीन छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त किया है।

एमएससी चैथे सेमेस्टर की छात्रा और एसीएस इंटरनेशनल चैप्टर की अध्यक्ष आयशा को मैक्स प्लैंक रिसर्च स्कूल (आईएमपीआरएस सिसप्रोसस, ओट्टो वॉन ग्युरिके यूनिवर्सिटी, जर्मनी के पूर्ण वित्तपोषित पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश मिला है। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, डेविस (अमेरिका) से भी ऑफर प्राप्त हुआ है।

इसके अतिरिक्त, विभाग के स्नातकोत्तर छात्र वकास और लाइबा सलीम प्रतिष्ठित इरास्मस मुंडस मोबिलिटी प्रोग्राम के लिए चुने गए हैं, जिसके तहत वे संयुक्त एम2 मास्टर डिग्री करेंगे। उनकी शैक्षिक यात्रा यूनिवर्सिटी ऑफ वारसॉ (पोलैंड) के साथ स्पेन, फिनलैंड और कनाडा के मैकगिल यूनिवर्सिटी में अध्ययन को भी शामिल करेगी।

छात्रों को बधाई देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. शाहाब अली असगर नामी ने उनकी सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

विभाग के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. मोहम्मद जैन खान ने कहा कि ये उपलब्धियां युवा प्रतिभा को पोषित करने और शोध उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के विभाग के संकल्प का प्रतीक हैं। इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री विभाग का रिकॉर्ड रहा है कि इसके छात्र यूरोप और अमेरिका के विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते रहे हैं।

Releated Posts

सांसद सतीश गौतम की एंट्री के बाद बनी सहमति,रामनवमी पर अब केवल सांकेतिक शोभायात्रा , आंतरिक डायवर्जन लागू

मार्ग विवाद बना मुख्य कारण, तीन दिन की खींचतान के बाद भी नहीं बनी सहमति अलीगढ़ के कनवरीगंज…

ByByHindustan Mirror News Mar 27, 2026

कटरा में शोभायात्रा से पहले बढ़ा तनाव, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ से सामने आया संवेदनशील मामला देहली गेट थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में दुर्गे…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top