• Home
  • अलीगढ
  • मौसम बदलते ही बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप
Image

मौसम बदलते ही बढ़ा वायरल फीवर का प्रकोप

अलीगढ़ में बढ़े बुखार के मरीज, डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से वायरल बुखार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। हाल में हुई रिमझिम बारिश और बीच-बीच में निकल रही तेज धूप के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे लोग सर्द-गर्म के शिकार हो रहे हैं। दीनदयाल अस्पताल, मलखान सिंह जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विपिन गुप्ता ने बताया कि इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने लोगों से बिना चिकित्सक की सलाह दवा न लेने की अपील की, विशेषकर दर्द निवारक दवाएं प्लेटलेट्स कम कर सकती हैं जिससे डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

डॉ. प्रशांत शुक्ला ने बताया कि धूल और प्रदूषण के कारण आंखों में जलन, खुजली और लालिमा के मामले बढ़े हैं। उन्होंने बाहर निकलते समय काला चश्मा और हेलमेट वाइजर का प्रयोग करने तथा आंखों को नियमित रूप से धोने की सलाह दी।

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली (UDSP Portal) लागू की है। किसी भी अस्पताल में मरीज मिलने पर उसकी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी और 24 घंटे के अंदर विभागीय टीमें फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे और सर्वे जैसी कार्रवाइयां करेंगी।

डॉक्टरों की सलाह:

  • बुखार या कमजोरी में तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
  • केवल पैरासिटामॉल का प्रयोग करें।
  • स्वच्छता, उबला पानी और हल्का भोजन अपनाएं।
  • मच्छरों से बचाव के उपाय करें।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *