• Home
  • Delhi
  • भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक
Image

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक


हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई कड़ी आपत्ति, वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद।

नई दिल्ली। भारत ने ब्लैक सी (काला सागर) में भारतीय नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों को लेकर यूक्रेन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी पक्ष की ओर से भारतीय नागरिकों और जहाजों पर होने वाले हमलों को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ बातचीत के दौरान चोरनोमोर्स्क पोर्ट के आसपास फंसे भारतीय नाविकों और जहाजों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

इससे पहले भारतीय नाविक की मौत के मामले में भारत ने यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। चोरनोमोर्स्क पोर्ट पर फंसे 13 भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस बीच यूक्रेन ने भारत से रूस के साथ शांति बहाल करने की दिशा में सहयोग की भी अपील की है।

Releated Posts

चीन ने पकड़ ली थी खुफिया टीम, डोभाल को लगा करियर खत्म हो गया

गलत नक्शों के कारण सीमा की पहचान में हुई चूक, जांच में नहीं पाए गए जिम्मेदार; तिब्बती शेरपा…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

अजीत अगरकर का कार्यकाल क्यों नहीं बढ़ा? रोहित शर्मा विवाद से आगे भी हैं कई वजहें

BCCI और मुख्य चयनकर्ता के बीच मतभेद की चर्चा, VVS लक्ष्मण से तालमेल और खिलाड़ियों की फिटनेस भी…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण धमाका, 26 की मौत

कोहाट की ओल्ड पुलिस लाइन के पास हुआ विस्फोट, 15 पुलिसकर्मियों समेत 50 से अधिक घायल; मलबे में…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क की निगरानी बढ़ाएगी सरकार

MDR लागू होने की तैयारी के बीच ग्राहकों को राहत, बैंकों और UPI ऐप्स को शुल्क न थोपने…

ByByHindustan Mirror News Sep 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *