• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में आरएसएस पदाधिकारी से अभद्रता, रिवॉल्वर छीनने का प्रयास

अलीगढ़ में आरएसएस पदाधिकारी से अभद्रता, रिवॉल्वर छीनने का प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसमें सहकार भारती (आरएसएस) के उत्तर प्रदेश संपर्क प्रमुख एवं भाजपा के पूर्व जिला विस्तारक राणा प्रताप सिंह के साथ अभद्रता की गई और उनकी रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया गया।

जानकारी के अनुसार, राणा प्रताप सिंह अपने मामा के नाती, जो सड़क हादसे में घायल हो गए थे, को देखने के लिए संजय गांधी कॉलोनी स्थित सुखसागर हॉस्पिटल गए थे। शनिवार को पत्नी के साथ वापस लौटते समय जैसे ही वह हॉस्पिटल के पास खड़ी अपनी कार में बैठे, तभी जितेंद्र पुत्र भीमसेन आकर उनसे बदतमीजी करने लगे। आरोप है कि जितेंद्र ने उनका गिरेबां पकड़कर खींचा और विरोध करने पर उनकी पत्नी को धक्का दे दिया।

इसी दौरान जब राणा प्रताप बाहर निकले, तो आरोपियों ने उनकी बेल्ट में लगी रिवॉल्वर छीनने की कोशिश भी की। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में एक नामजद अभियुक्त जितेंद्र के साथ तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरएसएस पदाधिकारी और भाजपा नेता पर हुए इस हमले ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *