• Home
  • Delhi
  • ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश, वकील हिरासत में
Image

ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश, वकील हिरासत में

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय खलबली मच गई, जब सुनवाई के दौरान एक वकील ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। यह घटना उस वक्त हुई जब चीफ जस्टिस गवई एक मामले की सुनवाई कर रहे थे। मौके पर मौजूद अन्य वकीलों ने तुरंत ही आरोपी वकील को पकड़ लिया। बाद में आरोपी वकील को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान वकील राकेश किशोर के रूप में हुई है।

0-ऐसी हरकतों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता : सीजेआई
सूत्रों के अनुसार, वकील ने अदालत में नारेबाजी करते हुए कहा— “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।” इस अचानक हुई हरकत से कुछ देर के लिए कोर्टरूम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने अत्यंत संयम और धैर्य का परिचय देते हुए कार्यवाही को बिना रोके जारी रखा। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसी हरकतों से कोई फर्क नहीं पड़ता।”

0-पुलिस ने शुरू की पूछताछ
घटना के बाद अदालत की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी वकील से पूछताछ शुरू कर दी है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वकील किसी हालिया फैसले से असंतुष्ट था और उसने विरोध के रूप में यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस की पूछताछ के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *