• Home
  • UP
  • रामपुर जेल में बंद आजम ने पत्नी तंजीम से मिलने से किया इंकार
Image

रामपुर जेल में बंद आजम ने पत्नी तंजीम से मिलने से किया इंकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। रामपुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने बुधवार को अपने परिजनों से मुलाकात करने से इनकार कर दिया। सुबह परिवार की ओर से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा, बड़े बेटे अदीब खान और बहन निखहत अखलाक जेल पहुंचे थे। तीनों परिजन करीब एक घंटे तक मुलाकात की पर्ची लेकर इंतजार करते रहे, लेकिन जेल प्रशासन की ओर से सूचना मिली कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने मिलने से इनकार कर दिया है। इसके बाद सभी लोग बिना मुलाकात किए ही वापस लौट गए।

आजम की पत्नी लौटी मायूस होकर
जेल से बाहर आने के बाद तंजीम फातिमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि न तो आजम खान से मुलाकात हो पाई और न ही अब्दुल्ला से। उन्होंने बताया कि इस बार जेल प्रशासन ने रोक नहीं लगाई, बल्कि “उधर से ही मिलने से मना कर दिया गया।” उनसे वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। “कुछ नहीं बता सकती,” उन्होंने संक्षिप्त जवाब दिया।

दो पेनकार्ड मामले में जेल में है आजम
गौरतलब है कि 17 नवंबर को दो पैन कार्ड मामले में अदालत ने आजम खान और अब्दुल्ला को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। सजा के बाद से दोनों रामपुर जिला जेल में बंद हैं। परिवार और समर्थक कई बार मुलाकात की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन या तो अनुमति नहीं मिल पाई या तकनीकी कारणों का हवाला देकर मुलाकात नहीं हो सकी। बुधवार को परिवार की अर्जी पर मुलाकात की अनुमति थी, लेकिन खुद आजम और अब्दुल्ला ने मिलने से मना कर दिया। इस मामले में जेल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *