• Home
  • Delhi
  • कफ सिरप केस में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह की संयुक्त प्रेस वार्ता
Image

कफ सिरप केस में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह की संयुक्त प्रेस वार्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। अवैध ड्रग माफिया पर शिकंजा कसते हुए यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने सोमवार को कफ सिरप तस्करी मामले पर विस्तृत प्रेस वार्ता की। डीजीपी ने बताया कि अवैध कोडीन कफ सिरप के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया है। यह ऑपरेशन यूपी पुलिस और एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा है।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि कफ सिरप तस्करी मामले में अब तक 128 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। जांच के दौरान कई राज्यों में इसके तार मिले हैं। पुलिस ने सोनभद्र में एक ट्रक और गाजियाबाद में चार ट्रक अवैध कोडीन कफ सिरप पकड़ा है। इसके अतिरिक्त सोनभद्र, रांची और गाजियाबाद से कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हुई हैं।

डीजीपी ने बताया कि इस रैकेट में शामिल 5 प्रमुख स्टॉकिस्टों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल 32 आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क कई जिलों और अन्य राज्यों तक फैला है। हालांकि, मध्य प्रदेश से मिली जानकारी के आधार पर की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एमपी के सिरप का इस पूरे मामले से सीधा संबंध नहीं है

पुलिस ने मामले में सौरभ त्यागी, भोला जायसवाल और विभोर राणा को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे मिलने की उम्मीद है। डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के 40 जिलों के थोक विक्रेताओं की जांच-पड़ताल की जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा ताकि युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बचाया जा सके।

Releated Posts

यूपी बोर्ड के स्कूलों में 60 हजार अनुदेशकों की भर्ती, 108 नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम होंगे लागू

प्रयागराज।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने विद्यालयी शिक्षा को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

बहन से लव मैरिज बनी हत्या की वजह, हाथरस में फौजी की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

हाथरस (उत्तर प्रदेश):हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

मोहन भागवत बोले— ‘नरेंद्र मोदी RSS की वजह से नहीं बने प्रधानमंत्री, राजनीतिक दल संघ का हिस्सा नहीं’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में संघ प्रमुख का स्पष्ट संदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने USA को 29 रन से हराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:वानखेड़े में भारत की शानदार शुरुआत, लड़खड़ाती पारी को SKY ने संभाला मुंबई। भारत और श्रीलंका…

ByByHindustan Mirror News Feb 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top