• Home
  • Delhi
  • कफ सिरप केस में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह की संयुक्त प्रेस वार्ता
Image

कफ सिरप केस में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजीपी व प्रमुख सचिव गृह की संयुक्त प्रेस वार्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ। अवैध ड्रग माफिया पर शिकंजा कसते हुए यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने सोमवार को कफ सिरप तस्करी मामले पर विस्तृत प्रेस वार्ता की। डीजीपी ने बताया कि अवैध कोडीन कफ सिरप के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया है। यह ऑपरेशन यूपी पुलिस और एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा है।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि कफ सिरप तस्करी मामले में अब तक 128 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। जांच के दौरान कई राज्यों में इसके तार मिले हैं। पुलिस ने सोनभद्र में एक ट्रक और गाजियाबाद में चार ट्रक अवैध कोडीन कफ सिरप पकड़ा है। इसके अतिरिक्त सोनभद्र, रांची और गाजियाबाद से कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां हुई हैं।

डीजीपी ने बताया कि इस रैकेट में शामिल 5 प्रमुख स्टॉकिस्टों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल 32 आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क कई जिलों और अन्य राज्यों तक फैला है। हालांकि, मध्य प्रदेश से मिली जानकारी के आधार पर की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि एमपी के सिरप का इस पूरे मामले से सीधा संबंध नहीं है।

पुलिस ने मामले में सौरभ त्यागी, भोला जायसवाल और विभोर राणा को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे मिलने की उम्मीद है। डीजीपी ने बताया कि प्रदेश के 40 जिलों के थोक विक्रेताओं की जांच-पड़ताल की जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि ड्रग माफिया के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा ताकि युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बचाया जा सके।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *