• Home
  • Delhi
  • दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते के भाई पर रेप केस में आरोप निराधार, आरोपी बरी
Image

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: रिश्ते के भाई पर रेप केस में आरोप निराधार, आरोपी बरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक व्यक्ति को रेप के आरोप से बरी कर दिया, जिसे निचली अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई थी। यह मामला एक नाबालिग लड़की से जुड़ा है, जिसने अपने रिश्ते के भाई पर शादी का झूठा वादा करके एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था।

जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने 17 अक्टूबर 2025 को अपने आदेश में कहा कि ‘शारीरिक संबंध बनाने’ जैसे सामान्य शब्द का उपयोग बलात्कार या गंभीर यौन उत्पीड़न साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष ने अपराध को संदेह से परे साबित नहीं किया

हाई कोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषसिद्धि को बनाए रखना उचित नहीं होगा। कोर्ट ने इस मामले को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और कहा कि अभियोजन पक्ष व निचली अदालत ने पीड़िता से आवश्यक तथ्यात्मक सवाल नहीं पूछे, जिससे घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो पाती।

मामले के रिकॉर्ड में कोई फॉरेंसिक या ठोस सबूत नहीं मिला। पूरा मामला पीड़िता और उसके माता-पिता की मौखिक गवाही पर आधारित था। न्यायालय ने कहा कि केवल सामान्य शब्दों और आरोपों के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है। इस आधार पर आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

Releated Posts

आंध्र के नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के दो गुट भिड़े, लाठियों-चप्पलों से मारपीट

काकीनाडा। हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मोबाइल फोन गुम होने से शुरू हुआ विवाद, नॉर्थ-ईस्ट और स्थानीय छात्रोंके बीच…

ByByHindustan Mirror News Aug 23, 2026

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

चुनावी मोड में भाजपा, तीन राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को यूपी की कमान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब और गुजरात में भी नई जिम्मेदारी, चुनावीरणनीति को धार देने…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *