• Home
  • बिहार
  • बिहार ADG: अप्रैल से जून में हत्याएं इसलिए अधिक होती हैं क्योंकि इस दौरान बारिश नहीं होती
Image

बिहार ADG: अप्रैल से जून में हत्याएं इसलिए अधिक होती हैं क्योंकि इस दौरान बारिश नहीं होती

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:17 जुलाई 2025

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर जनता का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है, और अब राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के बयान ने आग में घी का काम कर दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी (ADG) कुंदन कृष्णन ने हाल ही में एक बयान दिया है, जो न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ADG कुंदन कृष्णन का कहना है कि अप्रैल, मई और जून के महीनों में बिहार में हत्याएं इसलिए अधिक होती हैं क्योंकि इस दौरान बारिश नहीं होती, किसान खाली होते हैं और उनके पास कोई काम नहीं होता। जब बारिश होती है और किसान खेतों में लग जाते हैं, तब अपराध कम हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम और सामाजिक गतिविधियां अपराध के आंकड़ों को प्रभावित करती हैं।

इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या अब राज्य में हो रहे सरेआम कत्ल, व्यापारी की हत्या और अस्पतालों में हो रही गोलीबारी को भी ‘मौसम का असर’ मान लिया जाए? क्या अब नरसंहार और गैंगवार भी मानसून से जुड़े आंकड़ों में छिपा दिए जाएंगे?

बीते कुछ हफ्तों में बिहार में कई सनसनीखेज हत्याएं हुई हैं — कभी अस्पताल के भीतर गोलीबारी, तो कभी व्यापारी की सरेराह हत्या। परिवारों के पूरे-पूरे नरसंहार हो गए हैं और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ऐसे में एक उच्च पदस्थ अधिकारी का यह बयान न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि यह पीड़ितों और उनके परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा भी है। जिन कंधों पर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी है, अगर वहीं से इस तरह की टिप्पणियां आएंगी, तो आमजन न्याय की उम्मीद किससे करेंगे?

Releated Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *