• Home
  • Delhi
  • बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव अब अगले साल तक टला, बिहार विधानसभा चुनाव पर फोकस
Image

बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव अब अगले साल तक टला, बिहार विधानसभा चुनाव पर फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद का चुनाव अब अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी का पूरा ध्यान फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव पर केंद्रित है। चुनावी तैयारियों और प्रचार अभियान में पार्टी नेतृत्व और संगठन की पूरी ऊर्जा झोंकी जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि बिहार चुनाव से पहले नया अध्यक्ष सामने आ सकता है, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं दिख रहा। अगले सप्ताह बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा की उम्मीद है, वहीं गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों की कई रैलियां प्रस्तावित हैं। इसी कारण पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया है।

जेपी नड्डा जनवरी 2020 से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बढ़ाया गया था। उनके नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा था। अब नए अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी शामिल हैं। अनुमान है कि नए अध्यक्ष की घोषणा अगले साल की शुरुआत में की जाएगी।

Releated Posts

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *