• Home
  • UP
  • 2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति
Image

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर

लखनऊ,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में करीब दो घंटे से अधिक समय तक संगठन और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक का मुख्य केंद्र 2027 का विधानसभा चुनाव और प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की रणनीति रहा।

बैठक में चुनावी तैयारियों को बूथ और गांव स्तर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। एक महीने तक चलने वाले अभियान को प्रभावी ढंग से जमीन तक ले जाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों का गठन जल्द पूरा करने और इसके बाद संगठन की योजनाओं के अनुसार पदाधिकारियों के प्रवास पर भी जोर दिया गया।

सरकार के काम को चुनावी नैरेटिव बनाने की तैयारी

कोर कमेटी में प्रदेश सरकार की नई योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। पार्टी की कोशिश है कि सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच रखा जाए और इन्हें 2027 के चुनावी विमर्श का हिस्सा बनाया जाए।

सोशल मीडिया और युवाओं पर विशेष फोकस

बैठक में सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और विपक्ष के आरोपों का तत्काल जवाब देने की रणनीति पर भी विचार हुआ। खासतौर पर युवा और Gen-Z मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और नए अभियानों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

नई प्रदेश कार्यसमिति के गठन और आगामी प्रदेश कार्यसमिति सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। नवंबर में प्रस्तावित 11 विधान परिषद सीटों की तैयारियों के साथ राज्यसभा की 10 रिक्त होने वाली सीटों को लेकर भी रणनीति पर विचार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

#BJP #UPElections2027 #YogiAdityanath #UPPolitics #ElectionStrategy

Releated Posts

एआई से स्मार्ट होंगी यूपी रोडवेज की बस सेवाएं

30 करोड़ रुपये से लागू होगी केंद्रीकृत संचालन प्रणाली, 120 डिपो की बसों की होगी डिजिटल निगरानी लखनऊ।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Nov 5, 2026

यूपी में 3,786 बूथ घटे,चुनाव आयोग ने दी 1.73 लाख मतदान केंद्रों को मंजूरी

चुनाव आयोग ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले किया बूथों का पुनर्गठन, एक परिवार के सभी सदस्यों के…

ByByHindustan Mirror News Nov 5, 2026

आज से बदल गए टोल, बैंक और पेंशन से जुड़े नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

पेंशनर्स को 30 नवंबर तक जमा करना होगा जीवन प्रमाण पत्र, पीएनबी क्रेडिट कार्ड के शुल्क में बढ़ोतरी;…

ByByHindustan Mirror News Nov 1, 2026

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला 5 लाख फर्जी ईमेल ID का खेल; कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ा कनेक्शन; पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों…

ByByHindustan Mirror News Oct 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *