• Home
  • मथुरा
  • ब्रज दर्शन को आए परिवार का मासूम बेटा वंशीवट में मिला मृत, कुंड में तैरता मिला शव
Image

ब्रज दर्शन को आए परिवार का मासूम बेटा वंशीवट में मिला मृत, कुंड में तैरता मिला शव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सोमवार 9 जून 2025

मथुरा (थाना मांट)। छत्तीसगढ़ के रायपुर से ब्रज दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु परिवार का पांच वर्षीय बेटा शौर्य अचानक लापता हो गया था। सोमवार सुबह उसका शव मथुरा के प्रसिद्ध वंशीवट क्षेत्र में स्थित श्याम तलैया कुंड में तैरता मिला। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी विनय कुमार अपने परिवार के सात लोगों के साथ ब्रज यात्रा पर आए थे। रविवार को वे मथुरा के थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत वंशीवट दर्शन के लिए पहुंचे थे। पूरे दिन परिवार ने संतों की कुटिया में जाकर दर्शन किए। देर शाम लौटते समय उन्हें अहसास हुआ कि उनका पांच वर्षीय बेटा शौर्य साथ नहीं है।

परिवार ने तुरंत वापस लौटकर वंशीवट क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना मांट पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी रातभर खोजबीन की, लेकिन शौर्य का कुछ पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने श्याम तलैया कुंड में एक शव को तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान शौर्य के रूप में की। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Releated Posts

मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत से बवाल: हादसा या हत्या?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ➤ प्रशासन का दावा: हादसा, हत्या नहींMathura में ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

मथुरा में पिता ,बेटियों से करता था दुष्कर्म,तंग बेटे ने की हत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में रविवार दोपहर एक किशोर ने अपने पिता की हत्या कर…

ByByHindustan Mirror News Oct 27, 2025

मथुरा-दिल्ली रेल ट्रैक हादसे के 24 घंटे बाद भी संचालन पूरी तरह बहाल नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा: कोयला लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने के 24 घंटे बाद भी मथुरा-दिल्ली रेल रूट…

ByByHindustan Mirror News Oct 23, 2025

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्वास्थ्य बिगड़ा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मथुरा। प्रसिद्ध राधावल्लभी संत प्रेमानंद महाराज जी पिछले चार दिनों से अपनी नियमित पदयात्रा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top