• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्वास्थ्य बिगड़ा
Image

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, स्वास्थ्य बिगड़ा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

मथुरा। प्रसिद्ध राधावल्लभी संत प्रेमानंद महाराज जी पिछले चार दिनों से अपनी नियमित पदयात्रा पर नहीं निकल रहे हैं। उनके आश्रम की ओर से सोमवार को एक आधिकारिक सूचना जारी की गई, जिसमें बताया गया कि स्वास्थ्य कारणों से महाराज की पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। यह खबर फैलते ही भक्तों में गहरा दुख छा गया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

सूत्रों के अनुसार, प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ समय से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और बीते कुछ दिनों से उनकी नियमित डायलिसिस की जा रही है। इसी कारण डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इस बीच सोमवार को उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वे भक्तों को संदेश देते हुए कहते हैं, “हमेशा ध्यान रखना कि भगवान परिश्रम देखकर ही रीझते हैं।” वीडियो में प्रेमानंद महाराज काफी कमजोर और अस्वस्थ दिखाई दे रहे हैं।

महाराज की तबीयत को लेकर देशभर से उनके अनुयायियों ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना शुरू कर दी है। आश्रम ने भी सभी भक्तों से अनावश्यक यात्रा से बचने और महाराज की सलामती के लिए साधना करने की अपील की है।

Releated Posts

रसिक दुलारी की मौत के बाद कहां हैं प्रेमानंद महाराज? शिष्यों ने दिया जवाब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : केली कुंज आश्रम में शिष्य की संदिग्ध मौत के बाद उठे सवाल, परिजन बच्चों…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

चौथी मंजिल से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, वृंदावन में हादसे से मचा हड़कंप

गुरु कृपा कुंज में रहते थे रसिक दुलारी शरण महाराज, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *