• Home
  • अलीगढ
  • भाई ने आपसी विवाद में बहन को मारी गोली, हालत गंभीर
Image

भाई ने आपसी विवाद में बहन को मारी गोली, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

अलीगढ़, खैर (20 जुलाई): कोतवाली खैर क्षेत्र के गांव गौमत में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपनी सगी बड़ी बहन को गोली मार दी। गोली लगने से बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घटना सुबह उस वक्त हुई जब 32 वर्षीय पूजा शर्मा, पुत्री श्यामबाबू शर्मा, घर में मौजूद थीं। घरेलू कलह के दौरान भाई ने बहन से कहासुनी के बाद तमंचे से कमर में गोली मार दी। घायल अवस्था में पूजा को पहले खैर सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूजा की शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन तलाक हो जाने के बाद वह मायके में ही रह रही थी। आरोपी भाई अक्सर मां और बहन के साथ झगड़ा करता था और घर में रहने के एवज में खर्चे के लिए रुपये मांगता था। शनिवार को भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक हो गई।

फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है।

गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Releated Posts

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *